देश

डब्ल्युआरएस कॉलोनी दुर्गा पूजा, रासमती थीम पर बना भव्य पंडाल

कोलकाता से मंगाए गये चटाई, टोकनी, बैम्बू, बनाई गईं सुंदर कलाकृतियां

कोलकाता कुमारटाली के प्रख्यात मूर्तिकार दिनेश पाल के निर्देशन में साकार हुई माता की भव्य प्रतिमा

रायपुर। श्री श्री दुर्गा लक्ष्मी पूजा कमेटी द्वारा डब्ल्युआरएस कॉलोनी में इस बार सुपर थीम ‘रासमती’ पर आधारित पंडाल का निर्माण किया गया है। जिसमें परंपरा, संस्कृति, उल्लास, नृत्य एवं रीति-रिवाज का मिश्रण एक साथ देखने को मिल रहा है।

कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवाशीष मुखर्जी के अनुसार, पंडाल के इंटीरियर की बात की जाए तो यह पंडाल इको फ्रेंडली आधारित है। जिसकी दीवारों और सीलिंग में चटाई व टोकनी से तैयार की गर्इं कलाकृतियां लगाई गई हैं। इसके लिए बेंबूस खास तौर से असम के गुवाहाटी से मंगाए गए। वहीं माता की मूर्ति का निर्माण कोलकाता के कुमारटाली से आए हुए मूर्तिकार दिनेश पाल के निर्देशन में किया गया है। मां दुर्गा पूजा के इस उत्सव में पांचों दिन स्थानीय कलाकारों व महिला समितियों द्वारा भक्तिपूर्ण आर्केस्ट्रा आयोजित किया जाएगा। श्री श्री दुर्गा एवं लक्ष्मी पूजा कमेटी का यह 60वां वर्ष है जिसे हीरक जयंती के रूप में मनाया जा रहा है।

About the author

मीडिया एमपीसीजी