रायपुर। कृष्णा पब्लिक स्कूल, तेंदुआ के छात्र अभिषेक अग्रवाल ने इंस्पायर अवॉर्ड-मानक के अंतर्गत नई दिल्ली में आयोजित 12वीं राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता (एनएलईपीसी-2026) में अपने अभिनव ‘ स्पीड ब्रेकर मॉडल’ का प्रदर्शन किया। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी सूची के अनुसार, राज्य से चयनित 40 विद्यार्थियों में अभिषेक अग्रवाल भी शामिल रहे। यह राष्ट्रीय आयोजन 12 से 14 अक्टूबर तक नई दिल्ली में हुआ। यह उपलब्धि विद्यालय एवं पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। अभिषेक ने अपने मेंटर एवं विज्ञान शिक्षक शशांक के मार्गदर्शन में अपने अभिनव मॉडल को विकसित किया था। विद्यालय की डायरेक्टर शिप्रा त्रिपाठी एवं प्रिंसिपल दीपिका अग्रवाल ने अभिषेक को इस उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।