छत्तीसगढ़

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन*

Written by mediampcg

*कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन*
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा बलोदा बाजार द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। जिला संयोजक डॉक्टर एल. एस. ध्रुव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर कुलदीप शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम यह ज्ञापन प्रस्तुत किया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से मोदी की गारंटी के अनुरूप जुलाई 2016 से लंबित महंगाई भत्ता एरियस सहित कर्मचारियों के खातों में शीघ्र जमा करने की मांग की गई। इसके अलावा प्रदेश में कर्मचारियों को 8, 16, 24 एवं 32 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण होने पर चार स्तरीय पदोन्नति समयमान वेतनमान प्रदान करने की मांग भी शामिल है । फेडरेशन ने कुल 11 सूत्रीय मांगों को रखते हुए शासन से शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही की अपेक्षा जताई है । इस दौरान मनोज कुमार दुबे जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ बलौदाबाजार बेनीराम साहू, विजय कुमार साहू, कामता जांगड़े, बालेश्वर साहू, संतोष साहू, विनोद कुर्रे, अविनाश तिवारी एवं पी.के. हीरवानी जिलाध्यक्ष पेंशनर्स एसोसिएशन सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।

About the author

mediampcg