छत्तीसगढ़

नगर निगम जोन 10 ने वार्ड 53 क्षेत्र के डुंडा में लगभग 5 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर अवैध मुरम रोड काटकर एवं नींव तोड़कर तत्काल लगायी कारगर रोक

Written by mediampcg

नगर निगम जोन 10 ने वार्ड 53 क्षेत्र के डुंडा में लगभग 5 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर अवैध मुरम रोड काटकर एवं नींव तोड़कर तत्काल लगायी कारगर रोक

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग ने जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन एवं कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कंवर, सहायक अभियंता श्री सुशील अहीर, उप अभियंता श्री नवीन वर्मा कार्य सहायक श्री जितेन्द्र कौशिक सहित जोन 10 नगर निवेश विभाग के सम्बंधित कर्मचारियो की स्थल पर उपस्थिति में नगर निगम जोन 10 क्षेत्र अतर्गत बाबू जगजीवन राम वार्ड क्रमांक 53 क्षेत्र अंतर्गत डुंडा में ममता विहार क्षेत्र के समीप लगभग 5 एकड निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर वहा पहुंचकर निर्मित की गई अवैध मुरम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर तत्काल रोक लगायी। वहा जाने का मार्ग बाधित किया , साथ ही स्थल पर अवैध नींव को तोड़ा ।
अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग पर तत्काल कारगर रोक लगायी गयी एवं नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग द्वारा रायपुर तहसील कार्यालय में तहसीलदार रायपुर को पत्र लिखकर संबंधित भूमि के वास्तविक भूमि स्वामी के सम्बन्ध में जानकारी शीघ्र देने का अनुरोध पत्र में किया गया है। तहसीलदार कार्यालय रायपुर से इस सम्बन्ध में अधिकृत जानकारी आने पर राज्य शासन के अधिनियम के अनुसार संबंधित अवैध प्लाटिंगकर्ता पर नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई करने सबधित पुलिस थाने में नामजद एफआईआर दर्ज नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग द्वारा करवायी जाएगी।

About the author

mediampcg