सद्गुरु कबीर धाम अमलेश्वर के स्थापना दिवस का प्रसंग
रायपुर। सद्गुरु संत कबीर के परम शिष्य संत धनी धर्मदास साहब का प्रगटोत्सव एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सद्गुरु कबीर धाम अमलेश्वर का स्थापना दिवस बड़े ही श्रद्धा, भक्ति व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस पावन अवसर पर गुरु गोस्वामी भानुप्रताप साहब का धाम में शुभागमन हुआ। उनके सानिध्य में श्रद्धालुओं ने दर्शन एवं बंदगी कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंतर्गत सात्विक यज्ञ, चौका एवं आरती का विधिवत आयोजन हुए, जिसमें रायपुर सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कबीर पंथ के अनुयायी सम्मिलित थे। श्रद्धालुओं के लिए विशाल भोजन भंडारे की व्यवस्था की गई, जो निरंतर चलता रहा। सद्गुरु कबीर धर्मदास वंशावली सेवा समिति, एसकेडीवी मिशन, नवयुवक मंडल एवं अमीन माता महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन किया गया।