आरंग छत्तीसगढ़ राजनीति

ARANG NEWS:- बी.पी. मंडल के जन्म शताब्दी पर आरंग में विचार संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग:- मंडल आयोग के अध्यक्ष एवं दबे कुचले व पिछड़ा वर्ग को उनका हक दिलाने वाले स्व. बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल का जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य पर राजीव भवन आरंग में विचार संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कैप्टन अजय यादव अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग, दिनेश कुमार जी प्रदेश प्रभारी अ.पि.वर्ग विभाग, डॉ. चौलेश्वर चन्द्राकर प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक व केबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के निर्देशानुसार एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल साहू तथा भूषण साहू जिलाध्यक्ष अपिव विभाग रायपुर ग्रामीण के निर्देशानुसार सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रमुख रूप से मंजू चन्द्राकर अध्यक्ष महिला कांग्रेस, नंदकुमार साहू महामंत्री अपिव., राजेश्वरी साहू एल्डरमेन, नीशा चन्द्राकर, किरण साहू, पवित्र साहू, कल्पना साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य, रविकांत साहू, केशव राम साहू, जीवनलाल वर्मा, देवेश साहू, रितेश कश्यप, चन्द्रहास साहू, नेतराम साहू, नारायण साहू, होशराम साहू, नरेश साहू, संतराम साहू, रामकृत साहू, खिलावन साहू उपस्थित थे।

About the author

Tukeshwar Lodhi