रायपुर, 26 सितंबर 2026. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत गुंडरदेही –लाटाबोर के बीच किलोमीटर 904/04-05 पर ट्रैक धंसने एवं भारी जलभराव के कारण रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित ट्रेनों को रद्द/संक्षिप्त किया गया है—
ट्रेन संख्या 78818 अंतागढ़–दुर्ग को दिनांक 26.09.2026 को दल्लीराजहरा से शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है तथा दल्लीराजहरा से दुर्ग के बीच रद्द किया गया है।
ट्रेन संख्या 78824 दुर्ग–दल्लीराजहरा को रैक उपलब्ध नहीं होने के कारण दुर्ग से दल्लीराजहरा के बीच रद्द किया गया है।
मंडल रेल प्रबंधक स्वयं स्थिति का जायजा लेते हुए मजदूर के साथ स्वयं चलाया फावड़ा (रापा)



