आरंग छत्तीसगढ़

राजश्री सद्भावना समिति की तृतीय स्थापना दिवस समारोह पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

Written by mediampcg

राजश्री सद्भावना समिति की तृतीय स्थापना दिवस समारोह

रायपुर, 02 दिसम्बर 2022/ राजश्री सद्भावना समिति की स्थापना दिवस के अवसर पर राजश्री सद्भावना समिति के शताब्दी नगर, तेलीबांधा स्थित कार्यालय में राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष-श्रीमती शकुन डहरिया के नेतृत्व में समिति की तृतीय स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

समिति की संस्थापक एवं अध्यक्षा श्रीमती शकुन डहरिया ने बताया कि सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के उद्देश्य से निर्मित इस समिति ने तीन वर्ष में अनेक उपलब्धियां हासिल की है, जिसके पीछे समिति से जुड़े समस्त पदाधिकारियों की मेहनत और जनसामान्य का प्यार है।

उन्होंने कहा कि हम हमेशा समाज के सर्वांगीण विकास की बात कहते हैं, जिसकी मुख्य धारा में महिला एवं बच्चों के उन्नति को खास महत्व दिया जाता है। हालंकि यह समिति सभी के हितार्थ निर्मित है, जिसका समाज में अच्छा प्रतिसाद मिला है और हम इसी तरह अपने उत्तरोत्तर सफर को जारी रखेंगे।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि-गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष-श्री के.पी. खण्डे, महासचिव-श्री जे.आर. सोनी, श्रीमती पद्मा घनश्याम मनहर, श्री सुंदर जोगी, श्री चेतन चंदेल, पं. अंजोरदास, शिवानी सिंग का स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विगत वर्षों की उपलब्धियों का वर्णन, आगामी वर्षों की रुपरेखा एवं विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा किया गया तथा आरंग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के महिला स्व सहायता समूह की महिलाओः-कोसरंगी, जय माँ चतुर्भुज-श्रीमती पुष्पा साहू, कोसरंगी-कौशिल्या माता समूह-श्रीमती सती साहू, पिरदा-शांति समूह-श्रीमती रेखा घृतलहरे, मुनगेशर-उजाला समूह-श्रीमती अनिता, मुनगेशर-ओम नमः शिवाय-श्रीमती रजनी साहू, चंदखुरी-हरिओम समूह-श्रीमती रत्ना साहू, मुनगेशर-वैभव लक्ष्मी समूह-श्रीमती लीना साहू, सेमरिया-हरिओम समूह-श्रीमती गीता बाई, परसदा स्टेडियम-सफरा माता-श्रीमती राजेश्वरी, सेमरिया-जय मां सीता-श्रीमती भारती सिन्हा, सेमरिया-जय मां चण्डी-श्रीमती कांति सिन्हा, श्रीमती गंगा पाल, श्रीमती रीना रात्रे, श्रीमती हीरा बाई, श्रीमती उषा धीवर, सोनू भंडारी का मोमेंटो, श्रीफल, शाल व पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया । इस अवसर पर समिति के समस्त पदाधिकारीगण उपाध्यक्ष-श्रीमती अनिता भतपहरी, सचिव-श्रीमती याचना भतपहरी, कोषाध्यक्ष-श्रीमती अमरौतिन भतपहरी, संयुक्त सचिव-श्रीमती शशिबाला सोनकेंवरे, कार्यकारिणी सदस्यगण श्रीमती इन्दू डहरिया, श्रीमती सुनीता देशलहरे, डॉ. अमित कुमार भारद्वाज, मीडिया प्रभारी श्री सनत गिलहरे सहित कार्यकर्तागण सम्मिलित हुए ।

 

 

About the author

mediampcg