आरंग(02.12.22)- छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान केबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और भाजपा नेताओ के बीच हुई तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की से पूरे प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के साथ हुए इस घटना से उनके निर्वाचन क्षेत्र आरंग में कांग्रेस कार्यकर्ता काफी आक्रोशित है।विधानसभा सदन में हुए इस अप्रत्याशित घटना के विरोध में युवा कांग्रेस के नेतृत्व में आरंग के बस स्टैंड में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर, बृजमोहन अग्रवाल और शिवरतन शर्मा का पुतला दहन किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन में प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष खिलेश्वर देवांगन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष भारती देवांगन, नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकार, शुभांशू साहू अध्यक्ष युवा कांग्रेस आरंग, पोषण साहू, अब्दुल कादिर गोरी, तुलसी भाई पटेल, मंगलमूर्ति अग्रवाल, आजू राम वंशे, राममोहन लोधी, राजेश्वरी साहू, सादिक बैलिम, लक्ष्मीनारायण लोधी, नरसिंग साहू, अजीत कोशले, अवध लोधी, टिकेश्वर कोशले, चंद्रप्रकाश साहू, प्रदीप पटेल, शुभम देवांगन, महेंद्र यादव, ऋषभ गोस्वामी, सागर जोशी, रवि साहू, देवेंद्र घृतलहारे, शांति बाई लोधी, गुलाब यादव, ईश्वर पटेल, सईद रजा चौहान, भरत लोधी, दीपक चंद्राकार, अमित जलक्षत्री, रवि आनंद जलक्षत्री, निखिल वंशे, प्रणय बांसवार, तरुण मिश्रा,आलोक शर्मा, चंद्रशेखर साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।