छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार.विजय सराफ का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

Written by mediampcg

विजय सराफ का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
बलौदाबाजार। कान्हा विहार निवासी विजय सराफ का 8 जुलाई 2026 को 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन के समाचार से परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त है।
स्वर्गीय विजय सराफ, स्वर्गीय भगवानदीन सराफ (अधिवक्ता) के सुपुत्र थे। वे अपनी पुत्री सोनल के पिता तथा सुरेश सराफ, संजय सराफ एवं विनय सराफ के भाई थे। इसके अतिरिक्त आशीष, अनीष, विकास, विवेक, शिवम, राकेश, राजीव, राहुल, राजूल, अमन, अनुज एवं ऐरन के चाचा थे।
परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार 9 जुलाई 2026, गुरुवार को रायपुर रोड स्थित मोक्षधाम, बलौदाबाजार में किया जाएगा।
स्वर्गीय विजय सराफ के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

About the author

mediampcg