देश

विमल बाफना संभागीय रेल सलाहकार समिति के सदस्य बने

रायपुर । महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ के अध्यक्ष विमल बाफना संभागीय रेल सलाहकार समिति दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रेल मंडल रायपुर के सदस्य मनोनीत किए गए। इनका कार्यकाल 1 नवम्बर 26 से 2028 तक रहेगा। श्री बाफना लगातार तीसरी बार सदस्य के रूप में अपने अच्छे सार्थक सुझाव रेलवे के विकास के लिए देते रहे हैं, उनके सुझाव भी मान्य किए जाते हैं। वे वर्तमान में चेंबर ऑफ कॉमर्स के मंत्री पद पर, कन्फेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स-कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष, मंगल मार्केट व्यापारी संघ ईदगाह भाठा के अध्यक्, उम्मीद की किरण चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष और जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक के संघ के सदस्य भी हैं।

About the author

मीडिया एमपीसीजी