रायपुर

राममंगलम भवन में सोरठी नवरात्रि गरबा उत्सव की धूम

रायपुर। श्रीदशा सोरठीया वणिक समाज रायपुर द्वारा कलर्स मॉल के सामने, धमतरी रोड पचपेड़ीनाका स्थित राममंगलम भवन में ‘सोरठी नवरात्रि उत्सव-2026’ की धूम है। समाज के युवा मंडल के अध्यक्ष प्रतीक बाबरिया व उपाध्यक्ष कल्पेश धोलकिया ने बताया, यहां लाईव आर्केस्ट्रा के साथ केवल पारंपरिक गरबा लोकगीतों पर ही गरबा-डांडिया किया जा रहा है। समाज की ओर से शारदीय नवरात्रि पर होने वाले इस आयोजन का यह 37वां वर्ष है। नवभारत इस उत्सव का मीडिया पार्टनर है। सोमवार, 19 अक्टूबर को इस उत्सव का अंतिम दिवस रहेगा, जिसमें रात्रि 9.30 बजे से लाईव आर्केस्ट्रा के संगीतमय गुजराती गरबा पारंपरिक लोकगीतों पर मर्यादित-अनुशासित रूप से गरबा खेला जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पूरा प्रबंध किया गया है।

गरबा स्थल पर केवल आमंत्रण पत्र के द्वारा ही पारिवारिक प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं गरबा नृत्य के लिए गरबा की पारंपरिक वेशभूषा अनिवार्य रखी गई है। रविवार को इस उत्सव के 8वें दिन लगभग एक हजार से अधिक हर आयु वर्ग के श्रद्धालु गरबा नृत्य के लिए आए।

About the author

मीडिया एमपीसीजी