केबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा से 04 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की मिली स्वीकृति
आरंग/31 अगस्त 2023/ क्षेत्रीय विधायक व नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा जनदर्शन के माध्यम से विकास कार्यो की मांग की गई थी। जिस पर मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा एवं प्रयासों से मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना वर्ष 2023-24 के अंतर्गत अद्योसंरचना निर्माण कार्यो हेतु 04 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति मिली हैं। जिसमें ग्राम छतौना(म.) में उचित मूल्य की दुकान निर्माण हेतु 07 लाख, परसदा(से.) में उचित मूल्य की दुकान निर्माण हेतु 07 लाख, भण्डारपुरी में उचित मूल्य की दुकान निर्माण हेतु 07 लाख, परसवानी में उचित मूल्य दुकान निर्माण हेतु 07 लाख, गुजरा में उचित मूल्य दुकान निर्माण हेतु 07 लाख, राटाकाट में आंगन बाड़ी भवन निर्माण हेतु 06 लाख, कुरूद (कु.) कुम्हार पारा में आंगन बाड़ी भवन निर्माण हेतु 06 लाख, जावा में निर्मला घाट निर्माण हेतु 5.20 लाख, दरबा बंधवा तालाब में निर्मला घाट निर्माण हेतु 7.80 लाख, धोबभट्ठी बंधवा तालाब में निर्मला घाट निर्माण हेतु 2.60 लाख, रानीसागर सतनामी पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, कुटेशर में कोटवार घर से पंचू बैस घर तक सी.सी. रोड़ निर्माण निर्माण हेतु 5.20 लाख, कलई लोधी पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, रसौटा मेन रोड नंद किशोर घर से चंगू खेत तक सी.सी. रोड़ निर्माण हेतु 5.20 लाख एवं मेन रोड़ से साहड़ा चौक से चंगू खेत तक सी.सी. रोड़ निर्माण हेतु 5.20 लाख, गुजरा में बंजारे पारा से नईया तालाब तक सी.सी. रोड़ निर्माण हेतु 5.20 लाख, बोरिद में खेदू घर से मिडिल स्कूल मैदान तक सी.सी.रोड़ निर्माण हेतु 5.20 लाख, भानसोज में शारदा सैलून से रंजीत सिन्हा घर तक सी.सी. रोड़ निर्माण हेतु 5.20 लाख, धोबभट्ठी मेन रोड़ में सी.सी. रोड़ निर्माण हेतु 5.20 लाख, संकरी (जा.) यादव पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, गुल्लू धीवर पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, सेमरिया (प) यादव पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, परसदा (से) यादव पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, सेजा सतनामी पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, करमा (अछोली) में लालजी घर से मांगसिंग यादव घर तक सी.सी.रोड़ निर्माण हेतु 5.20 लाख, अमोदी में विरेन्द्र चन्द्राकर घर से सतनामी पारा तक सी.सी. रोड़ निर्माण हेतु 5.20 लाख, बरौदा साहू पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, कठिया गुरूघासीदास चौक में सी.सी. रोड़ निर्माण 5.20 लाख, टेकारी में नवीन बाल समिति के पास रंगमंच निर्माण हेतु 03 लाख, मोहमेला सतनामी पारा में सामुदायिक भवन निर्माण 6.50 लाख, नवागांव (खु.) में बाजार चौक में रंगमंच निर्माण हेतु 03 लाख, भैंसा में रंगमंच निर्माण हेतु 03 लाख, खोरसी सतनामी पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, कोड़ापार कुर्मी पारा तालाब पार में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, खमतराई मुक्तिधाम पहुंच मार्ग में नाली निर्माण हेतु 3.94 लाख, एवं मुख्य मार्ग से भागवत घर तक सी.सी. रोड़ निर्माण हेतु 5.20 लाख, मुनरेठी में घासीदास चौक से स्कूल तक सी.सी. रोड़ निर्माण हेतु 5.20 लाख, फरफौद लोधी समाज पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, परसट्ठी (अकोलीखुर्द) में केकराम घर से नया तालाब तक सी.सी. रोड़ निर्माण हेतु 5.20 लाख, अकोलीखुर्द में साधन घर से पवन ब्यारा तक नाली निर्माण हेतु 3.94 लाख, लांजा में दिनदयाल घर से स्कूल तक सी.सी. रोड़ निर्माण हेतु 5.20 लाख, उमरिया(प) भाठापारा में रंगमंच निर्माण हेतु 03 लाख, एवं शीतला मंदिर से मेन रोड़ तक सी.सी.रोड़ निर्माण 5.20 लाख, अमसेना बाजार चौक से तेली सक्ति तक नाली निर्माण हेतु 3.94 लाख, एवं साहू पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, खौली चन्द्राकर पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, रसनी में भूषण टंडन घर से अरूण के दुकान तक सी.सी. रोड़ निर्माण हेतु 5.20 लाख, कोरासी देवांगन पारा में सामुदाकिय भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, भैंसा में मुख्य मार्ग से सतनामी पारा तक सी.सी. रोड़ निर्माण हेतु 5.20 लाख, गुल्लू में घासीदास मंदिर के पास सी.सी.रोड़ निर्माण हेतु 5.20 लाख, तोड़गांव यादव पारा में सामुदायिक भवन निर्माण 6.50 लाख, चकवे साहू पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, बनरसी में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, कुरूद (कु.) निषाद पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, बाना बायपास मार्ग में सी.सी. रोड़ निर्माण हेतु 5.20 लाख, परसदा (च.) में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, गुमा में दुर्गा मंदिर से बाजार चौक तक सी.सी.रोड़ निर्माण हेतु 5.20 लाख, एवं मेन रोड़ से शीतला चौक तक सी.सी. रोड़ निर्माण हेतु 5.20 लाख, अकोलीकला बाजार चौक में सी.सी. रोड़ निर्माण हेतु 5.20 लाख, दरबा में गणेश ढ़ीढ़ी घर से धनेश टंडन घर तक सी.सी.रोड़ निर्माण हेतु 5.20 लाख, एवं सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, कुंडा(टे.) में वर्मा घर से आर.डी. साहू घर तक सी.सी. रोड़ निर्माण हेतु 5.20 लाख, पलौद में तिजू धीवर घर से जुरी खार तक सी.सी. रोड़ निर्माण हेतु 5.20 लाख, कोटराभाठा पाल पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, मुनरेठी सतनामी पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, बकतरा साहू पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, परसदा (से) निषाद पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, खुटेरी मुख्य मार्ग से सी.सी. रोड़ निर्माण हेतु 5.20 लाख, देवर तिल्दा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, तथा ग्राम गुखेरा में जुगनू तालाब से बाजार चौक तक सी.सी.रोड़ निर्माण हेतु 2.60 लाख रूपये की स्वीकृति मिली है। उपरोक्त विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष के साथ मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किये हैं।

