छत्तीसगढ़ • रायपुर

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ को जेसीआई नोबल का सम्मान

Written by Kamlakar Yerpude

रायपुर. जेसीआई नोबल द्वारा आयोजित नोबल हीरोज़ ऑफ इंडिया फेलिसिटिएशन सेरेमनी कार्यक्रम में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह द्वारा सेवा क्षेत्र में सतत् उल्लेखनीय कार्य हेतु वृंदावन हॉल, सिविल लाईन में सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, महासचिव डॉ. सुनील कुमार ओझा, सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा, उपाध्यक्ष रवि शर्मा उपस्थित रहे. संगठन ने जेसीआई नोबल अध्यक्ष सुलभा पाण्डेय एवं समस्त जेसीआई नोबल का इस सम्मान हेतु आभार व्यक्त किया है.

About the author

Kamlakar Yerpude