रायपुर। ओक्सीजोन फ्रैंड्स ग्रुप रायपुर द्वारा वृक्षों को अवारा पशुओं से बचने और शहर की सड़कों किनारे लगे वृक्षों को संरक्षित करने का संकल्प लिया गया। ग्रुप लीडर संजय सोलंकी ने बताया कि ग्रुप के प्रत्येक सदस्य अपने जन्म दिवस पर एक वृक्ष अवश्य लगाएंगे तथा ग्रीष्म ऋतु में पौधों को पानी और आवश्यक खाद की आपूर्ति करेंगे। इसके अलावा ग्रुप द्वारा वृक्षारोपण का कार्य लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर कामता प्रसाद चंद्राकर, सजल सरकार, शैलेंद्र कश्यप, लाल बहादुर शर्मा, शंकरलाल सावरकर, संजय सोलंकी, मुख्तियार सिंह, लूथर मसीह, संतोष सिन्हा, किशोर चौधरी, देवराज चौधरी, रवि दांडगे सम्मिलित थे।



