देश

संतोष बैद ने सीएम से की भेंट, गौ सेवा का लिया संकल्प

श्रीसीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट ने आधुनिक गौशाला खोलने का किया निर्णय

रायपुर। श्रीसीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद ने गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के महासचिव महेंद्र कोचर ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री से आधुनिक गौशाला संचालित करने के संबंध में चर्चा हुई। उन्होंने गौ माता की सेवा प्रकल्प के लिए पूर्ण सहयोग का आशीर्वाद दिया। मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व ट्रस्ट मंडल ने आधुनिक गौशाला खोलने का संकल्प लिया है।

About the author

मीडिया एमपीसीजी