पेंशनर्स महासंघ आज करेगा वृद्धजनों का सम्मान
स्थापना दिवस पर भोजन प्रसाद व वृक्षारोपण
रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश संगठन के आह्वान पर अगस्त माह के दौरान पूरे प्रदेश में विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार, 8 अगस्त को प्रात: 11 बजे से भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, जिला रायपुर द्वारा आनंद आश्रम सूरज नगर लभांडी में बढ़ते कदम द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में एक विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान आश्रम में निवासरत वृद्धजनों का सम्मान कर स्नेहपूर्वक भोजन प्रसाद वितरित किया जाएगा। साथ ही स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आनंद नगर बगीचा में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे भी लगाए जाएंगे। महासंघ के जिला रायपुर अध्यक्ष आर.जी. बोहरे व सचिव ओ.डी. शर्मा ने सभी सदस्यों से प्रात: 11 बजे यूनियन कार्यालय में उपस्थित होकर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।



