छत्तीसगढ़ • धर्म • रायपुर • संस्कृति

गोदड़ीवाला देवपुरी धाम में लगेगा निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर

हैदराबाद से आयेंगे प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ मोहन रामचंदानी

गोदड़ीवाले संत बाबा हरदास राम साहेब का 35वां वरसी महोत्सव 14 से 16 अक्टूबर तक

रायपुर। देवपुरी स्थित श्रीगोदड़ीवाला धाम में 14 अक्टूबर को पेट, लीवर व आतों से संभंधित समस्याओ के निवारण के लिए विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित इस शिविर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने हैदराबाद के मशहूर हॉस्पिटल AIG के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.  मोहन रामचंदनी, MD, DM को आमंत्रित किया गया है।

देवपुरी स्थित पूज्य गोदड़ीवाला धाम में संत बाबा हरदास राम साहेब का तीन दिवसीय 35वाँ वरसी महोत्सव 14 अक्टूबर से मनाया जाएगा। संत बाबा गेलाराम साहेब के आशीर्वाद एवं देवपुरी धाम की महंत अम्मा मीरा व जलगांव धाम के महंत साई देवीदास के सानिध्य में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने वाले इस महोत्सव में देशभर से अनेक संत महत्मा व कथावाचाक, भजन मंडलियां, गायक, आयेंगे। वरसी महोत्सव मे देश के 65 गोदड़ीवाला धाम व छत्तीसगढ़ के 11 गोदड़ीवाला धामों में से अनेक धामों के श्रद्धालु व बाबा के भक्त पहुंचेगे। जिनके निवास व भंडारा सहित आगमन-प्रस्थान की व्यवस्था कर ली गई है। तीनों दिन अनेक कार्यक्रम होंगे जैसे हवन साहेब, झंडावंदन, अखंड पाठसाहेब, अखंड धूनीसाहेब, भगवान झूलेलाल का बहराणा साहेब, मदाह साहेब, नितनेम आरतिया, सेवा सत्संग सिमरन, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यह जानकारी दरबार के सेवादारी अमर गिदवानी, सतीश थोरानी व पवन प्रीतवानी ने दी।

About the author

मीडिया एमपीसीजी