रायपुर

कमल विहार के पीएम आवास फ्लैट एरिया में गटर का पानी सड़कों पर बह रहा

रायपुर। कमल विहार सेक्टर 14B/15C में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए LIG 192 फ्लैट आवास जिसमें निवासरत हितग्राहियों की आवश्यक बैठक हुई जिसमें बहुत ज़रूरी समस्याओं को लेकर परेशान रहवासियों ने अपनी बात रखी सबसे प्रमुखता से गटर का पानी सड़कों पर बह रहा है कई चेंबर के ढक्कन खुले हुए हैं जिसमें कभी भी दुर्घटना हो सकती है जिसको लेकर रहवासियों में काफी आक्रोश है बैठक में बताया गया कि आवास आबंटन से पहले मेंटेनेंस के नाम पे 86000 रु की राशि प्रत्येक फ्लैट से RDA के द्वारा वसूली गई किंतु इसके एवज में आज दिनांक तक कोई भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है
बैठक में तय किया गया कि एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा 8 अक्टूबर को 11.30 बजे RDA के उच्च अधिकारियों को समस्या से संबंधित ज्ञापन दिया जाएगा जिसमें प्रमुख समस्या निम्नलिखित है
1. लिफ्ट का मेंटेनेंस डिस्प्ले, लाइट तीनों ब्लॉक – ABC का।

2. सीवरेज का स्थाई समाधान।

3. पीने का पानी मेन लाइन से नहीं जुड़ा है।

4. वहाँ का बल्ब/लाइट खराब है, उसको सुधरवाना है।

5. बिल्डिंग तीनों ब्लॉक – ABC का पुताई (बाहरी सतह)।

6. सीवरेज का पूरा पाइप भरा है, उसकी सफाई।

7. खुले नाली का ढक्कन।

8. गार्डन के लिए और पौधा रोपण का कार्य।

9. नियमित साफ-सफाई करवाना।

10. पानी टंकी की सफाई।

11. छत का शेड पूरा उड़ गया है, तीनों ब्लॉक – ABC का रिपेयरिंग।

12. पीने के पानी के लिए सभी क्वार्टर में अलग से नगर निगम के पाइप लाइन से सीधे किचन में नल लगाने की व्यवस्था किया जाना है, ताकि रहवासियों को स्वच्छ पीने का पानी मिल सके।

आज की बैठक में प्रमुखता से पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस प्रवक्ता शेख शकील , प्रमोद कुमार बैस, ऋषि बारले, करीमुद्दीन अंसारी, अनिल द्विवेदी, प्रवीण द्विवेदी, निर्मल सिंघ, रजनीश कुमार , रितु साहू, दीपक, केशरवानी जी, राजेश द्विवेदी, शिव शंकर आदि उपस्थित थे

About the author

मीडिया एमपीसीजी