देश

गुरुनानक देवजी के प्रकाश पर्व पर जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा

आरएसएस स्वयंसेवकों ने गुरु नानक देवजी के कृतित्व को किया याद

रायपुर। सिक्खों के पहले गुरू श्रीगुरुनानक देवजी के प्रकाश पर्व के अवसर पर रविवार को भव्य शोभायात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यालय जागृति मंडल पहुंची। यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा शोभायात्रा व प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया गया। पिछले कई वर्षों से प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर शोभायात्रा व प्रभात फेरी संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंचती है। इस मौके पर मातृशक्तियों द्वारा गुरु नानक देवजी के जीवन एवं कृतित्व को व्यक्त करने वाले अत्यंत प्रेरक कीर्तन प्रस्तुत किए गए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने पालकी साहब में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान बृजमोहन सिंह चावला, सज्जन सिंह चावला, हरजेन्दर सिंह, मुरलीधर आसीना, अशोक नामदेव, जसपाल सलूजा, मनिंदर सिंह, सोनिया सलूजा, मंजित कौर चावला, अमनदीप कौर, अभय राम (प्रान्त प्रचारक), रामेश्वर प्रसाद सिन्हा, रामभरोसे सोनी, विश्वनाथ बोगी, राजेंद्र सिंह यादव, विजय बरहिया, भारतभूषण वर्मा (महानगर कार्यवाह) समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक व गणमान्य जन उपस्थित थे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी