छत्तीसगढ़ • रायपुर

आज शाम होगा एकल नाट्य मंचन

बैंकर्स बंधु सजा रहे अभिनय और कहानी की शाम

रायपुर। राजधानी में सोमवार, 28 सितंबर को रंगमंच और अभिनय प्रेमियों के लिए खास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बैंकर्स बंधु, रायपुर की ओर से एकल नाट्य मंचन का आयोजन होगा। इसमें कलाकार अपने अभिनय, भावनाओं और संवादों के माध्यम से अलग-अलग किरदारों और कहानियों को मंच पर जीवंत करेंगे।  कार्यक्रम का आयोजन सिविल लाइंस स्थित वृंदावन सभागार में शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम की थीम ‘अभिव्यक्ति, भावना और प्रभावशाली कहानी-कथन’ रखी गई है।

आयोजकों के अनुसार, एकल नाट्य में कलाकार अकेले ही अलग-अलग किरदारों और परिस्थितियों को अपने अभिनय के जरिए प्रस्तुत करता है। संवाद, हाव-भाव, आवाज और भावनाओं के माध्यम से कहानी को दर्शकों के सामने जीवंत करने की कोशिश की जाएगी। इस दौरान दर्शकों को रंगमंच की एक अलग और प्रभावशाली शैली देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। आयोजकों का कहना है कि इसका उद्देश्य लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ अभिनय और कहानी कहने की कला से जोड़ना है।

About the author

मीडिया एमपीसीजी