रायपुर

संकल्प नवरात्रि रास गरबा उत्सव में भक्ति व संस्कृति का अनूठा संगम

रायपुर। बीटीआई ग्राउंड, शंकरनगर में रविवार से प्रारंभ संकल्प नवरात्रि एवं रास गरबा उत्सव में मंगलवार को मां दुर्गा की आराधना, भक्ति एवं पारंपरिक गरबा संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। समिति के संयोजक संजय श्रीवास्तव ने बताया, समिति द्वारा प्रतिवर्ष इस आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास निरंतर बनाए रखा गया है। आयोजन के इस15वें वर्ष में हर दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गरबा प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जा रहा है। शक्ति की भक्ति अर्थात् रास गरबा के माध्यम से माता रानी की भक्ति का यह उत्सव लगातार 19 अक्टूबर तक चलेगा।

लगभग 60,000 वर्गफीट मैदान में चल रहे इस नि:शुल्क गरबा उत्सव में शामिल होने के लिए गरबा मैदान में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क है। साथ ही गरबा नृत्य करने के लिए पारम्परिक वेशभूषा अनिवार्य रखी गई है। वहीं आगंतुक श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के सभी प्रबंध किए गए हैं। इस गरबा का उद्देश्य गरबा एवं डांडिया के माध्यम से भारतीय संस्कृति, पारंपरिक मूल्यों और सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करना है। समिति की महिला प्रमुख अनिता खंडेलवाल, संगीता मिश्रा, दीपक श्रीवास्तव, अमरजीत सिंह, सुमन मुथा, नेहा खंडेलवाल, ललित साहू, हर्ष वर्मा, अंकुर अग्रवाल, श्रुति जैन की इस वृहद आयोजन में प्रमुख सहभागिता बनी हुई है। समिति के संयोजक संजय श्रीवास्तव व पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं, नागरिकों एवं गरबा प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उत्सव की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

About the author

मीडिया एमपीसीजी