रायपुर। न्यू शांति नगर-शंकर नगर पंचायत में नवरात्रि के प्रथम दिन सिंधी गरबा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आटेसे रंगोली बनाकर 108 दीयों से महाआरती की गई और गंगा अवतरण पर शानदार प्रस्तुति दी गई। न्यू शांति नगर, शंकर नगर पंचायत में 10 दिनों तक प्रशिक्षक धीरज द्वारा गरबा प्रशिक्षण दिया गया। यह आयोजन वुमन विंग की अध्यक्ष सुमन सिहानी, महासचिव रेखा शादिजा, सलाहकार नेहा असपलिया, चांदनी, साक्षी रोहरा, मंजू, सिमरन हिंदुजा सहित सभी सदस्यों के शानदार टीम वर्क से तैयार कराया गया। इस अवसर पर शंकर नगर पंचायत के मुखी मुरलीधर केवलानी, पहलाज शादिजा, मुरलीधर शादिजा, राज कुमार सिंहानी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में कुछ महिलाएं अपने कंधे पर मोर बिठाकर आर्इं, तो कुछ राधा-कृष्ण बनकर और कुछ राम-सीता के वेश में सज-धज कर आर्इं, जिसने पूरे गरबा उत्सव को और भी आकर्षक बना दिया।