रायपुर। समाज सेवा समिति टाटीबंध के सेवादारों द्वारा जरूरतमंद परिवारों की चार युवतियों को स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर करते हुए सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में आमानाका थाना के एसएसआई श्री बघेल, समिति के गुरजंट सिंग भामरा, रणजीत सिंग पनेसर, चरणजीत सिंग पनेसर, इंदरजीत सिंग मान, सावरमल शर्मा, जसपाल सिंग होरा, हरजीत सिंग कलसी, यू.एन. राव- कुम्हारी, सरबजीत सिंग भुल्लर, मनजिंदर सिंग हुंदल, श्री दुबे, अशोक कुमार खूबवानी,चरणजीत कौर, कुलविंदर कौर सहित कर्मप्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन अध्यक्ष भावना वाजपेई मौजूद थे।