रायपुर

आत्मरक्षा के लिए स्कूली बच्चों को कराटे प्रशिक्षण

रायपुर। स्कूली बच्चों को आत्मविश्वास के साथ आत्मरक्षा का गुर सिखाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब आॅफ रायपुर क्वीन्स द्वारा नियमित प्रशिक्षण सत्र संचालित कर नि:शुल्क कराटे प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अध्यक्ष शीतल गोयल व सचिव सपना अग्रवाल ने बताया, रोटरी क्वीन्स की टीम ने हाल ही में ज्ञानाश्रय स्कूल समेत अन्य स्कूलों के प्रशिक्षण स्थल का दौरा कर बच्चों की कराटे कक्षा का अवलोकन किया। बच्चों को पूरे उत्साह, लगन और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण लेते देखकर क्लब की सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की। क्लब द्वारा इस प्रकल्प को निरंतर जारी रखने का उद्देश्य बच्चों को केवल शिक्षा तक सीमित न रखते हुए उन्हें आत्मविश्वासी, अनुशासित, आत्मनिर्भर और अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक नागरिक बनाना है।

About the author

मीडिया एमपीसीजी