आरंग छत्तीसगढ़ राजनीति

आज़ादी के गौरव यात्रा का तीसरा दिन, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने तिरंगा लहराकर यात्रा का किया शुभारंभ

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(12.08.22) – कांग्रेस पार्टी के द्वारा पूरे देश में आज़ादी की गौरव यात्रा निकाली जा रही है। सभा एवं जुलूस के माध्य्म से स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्ष एवं बलिदान को याद जा रहा है एवं भावी पीढ़ी को आज़ादी के गौरव एवं महत्व को बताया जा रहा है। इसी कड़ी में आरंग विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा स्तरीय आज़ादी के गौरव यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। नरदहा से 11 अगस्त से शुरू हुवे पदयात्रा के तीसरे दिन आज गुल्लू में क्षेत्रीय विधायक व नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने सभा, रैली को संबोधित किया एवं तिरंगा झण्डा लहराकर पदयात्रा की शुरूआत किया।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुवे देश की स्वतंत्रता आंदोलन में महापुरूषों के संघर्षों एवं बलिदान पर प्रकाश डाला। पदयात्रा गुल्लू से परसकोल होते हुवे फरफौद पहुंची,फरफौद से भानसोज, नारा होते हुवे खौली में आज के पदयात्रा का समापन किया जायेगा। इस पदयात्रा में प्रमुख रूप से कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्‍लाक कांग्रेस कमेटी आरंग, भारती देवांगन अध्यक्ष शहर कांग्रेस आरंग, दिनेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस चंदखुरी, खिलेश्वर देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग,चन्द्रशेखर चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पालिका आरंग, केशरी मोहन साहू जिला पंचायत सदस्य , दुर्गा राय जिला पंचायत सदस्य रायपुर, भगवती धुरंधर, शिव साहू, रामचंद वर्मा, चन्द्रप्रकाश साहू, ईश्वर जोगलेकर, जोईधा साहू, डॉ. लक्ष्मीरनारायण लोधी, गौरव चन्द्राकर, ओमप्रकाश यादव, आजूराम वंशे, नंदकुमार साहू, पुनमचंद साहू, कुलदीप वर्मा, यादराम साहू, मोहेन्द्र साहू, मनहरण साहू, राजेश्वररी साहू, शरद गुप्ताहल, समीर गोरी, भरत लोधी, दिलीप चन्द्राकर, दौलत चन्द्राकर, उपेन्द्र साहू, छुल्लू गुप्ता, ईश्वर पटेल, अमीत जलक्षत्री, भीम जलक्षत्री, प्रदुम्मन शर्मा, भूषण साहू, गणेश बांधे, जितेन्द्र चतुर्वेदी, आत्येन्द्र चेलक, लक्की कोशले, आचू देवांगन, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम जनता उपस्थित थे।

About the author

Tukeshwar Lodhi