रायपुर। अग्रसेन चौक स्थित ज्ञानाश्रय नर्सरी स्कूल में आयोजित गरबा उत्सव में मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2026 की विजेता दीपाक्षा जैन के मार्गदर्शन में बच्चों को गरबा उत्सव के साथ-साथ बच्चों को सफलता के लिए प्रेरक सीख भी मिली। उन्होंने बच्चों को बड़े सपने देखने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया। साथ ही समझाया कि मोबाइल ज्ञान और सीखने का अच्छा माध्यम है, लेकिन इसका अनावश्यक इस्तेमाल पढ़ाई, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों से ध्यान भटका सकता है। किताबें पढ़ने, नई चीजें सीखने, खेलकूद में भाग लेने और परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी उन्होंने प्रोत्साहित किया। संस्था के संचालक विजय ऋषिकर व प्राचार्य वैभवी ऋषिकर का इस आयोजन में प्रमुख योगदान रहा।