आरंग(23.09.23)- मोबाइल पर मजाक से शुरू हुई बात से धर्म विशेष के आराध्य पर अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी युवक पर भारी पड़ गया।मोबाइल पर कॉल रिकार्डिंग वायरल होने के बाद आक्रोशित मुस्लिम समाज के लोगो ने आरंग थाना में आरोपी युवक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कार्यवाही की मांग की।जिसपर आरंग पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 295 के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक निजाम खान आरंग नगर पालिका में प्लेसमेंट कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। पीड़ित ने आरंग पुलिस थाना में दर्ज शिकायत में बताया है कि 16 सितम्बर को रात 12.20 पर आरंग निवासी सजल चंद्राकर का मोबाइल पर कॉल आया।सजल चंद्राकर द्वारा पहले तो मजाक किया गया लेकिन बाद में उसके द्वारा धर्म विशेष के आराध्य पर अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी की गई। दोनो के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत वायरल हो गई। जिसके बाद शनिवार को मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में पीड़ित युवक के साथ आरंग थाना आकर आरोपी सजल चंद्राकर के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर थाना परिसर में बैठ गए।
आरंग थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह के द्वारा आवश्वासन मिलने के बाद समाज के लोग वापस चले गए।जिसके बाद आरंग पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में धारा 295 के तहत कार्यवाही करते हुए मामले की जांच में जुट गई है।