सडक हादसे मे बाल बाल बची छात्रा

डोंगरगाँव – अर्जुनी
ग्राम अर्जुनी में आज सुबह 11 बजे बरसन टोला निवासी छात्रा किरण सोनकर पिता चुन्नी सोनकर उम्र 16 साल जो की सुबह 11:30 बजे के करीब त्रेमासिक परीक्षा दिला कर वापस अपने घर की ओर जा रही थी अर्जुनी मे सायकल का पहिया गड्ढे मे आ गया जिससे सायकल अनियंत्रित हो गया ,और छात्रा गिर पड़ी जिसमे वो बस के निचे आते आते बाल बाल बची जिससे उसके कान एवं सर मे चोटे आयी प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रिफर किया गया है. घटना 11:30 की है उसके बाद 1:30 के आसपास ग्रामीणों द्वारा चक्काजाम किया गया. जिसमे अधिकारियो के समझाइश के बाद 1 घंटे बाद चक्का जाम ख़त्म किया गया.
गड्ढों को भरने का दिया आश्वासन
हादसे के बाद ग्राम अर्जुनी मे लो. नि. वि. राजनांदगाव उप संभाग राजनांदगाव निरिक्षण उपरांत समस्त ग्राम वासी को आश्वासन दिया गया की 20 दिवस के भीतर इस उपसंभाग के अंतर्गत आने वाले राजनांदगाव – डोंगरगाव – चौकी मार्ग के गड्ढों का wmm से भराव किया जायेगा एवं b.t. pen का कार्य 15 अक्टूबर के पश्चात किया जावेगा तत्काल मे अर्जुनी के गड्ढों का मरम्मत किया जायेगा |

