रायपुर

धर्म-संस्कृति के रंगों से सजा अशोका रतन का अग्रसेन जयंती महोत्सव

रायपुर। अशोका रतन वीआईपी मोहल्ला समिति द्वारा वाहे रिसोर्ट में आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव के अवसर पर बच्चों और महिलाओं के लिए कई रोचक शैक्षणिक-धार्मिक व ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक अजय अग्रवाल ने बताया, सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। सोमवार को समिति के इस जयंती महोत्सव के समापन अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू मुख्य अतिथि रहे। साथ ही अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल विशेष रूप से सम्मिलित हुए।

About the author

मीडिया एमपीसीजी