रायपुर। नई फसल के स्वागत, आपसी स्नेह और सांस्कृतिक एकजुटता का पर्व नुआखाई रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के उत्कल समाज के सदस्यों के साथ हर्षोल्लास व पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। देवेंद्रनगर स्थित पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी के कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्कल समाज के अनेक सदस्य एकत्र हुए और भगवान जगन्नाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर नुआखाई पर्व की परंपराओं का निर्वहन किया। समाजजनों ने एक-दूसरे को नुआखाई जुहार की शुभकामनाएं देकर नई फसल के साथ सभी के जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। विशिष्ठ अतिथि रूप में छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, सावित्री जगत, गोरेलाल नायक, जीतेंद्र बड़वानी, हरिराम तलरेजा, राजेश गुरनानी, सुदेश मध्यान, अनीता महानंद, प्रीतम महानंद, बसंत बाघ, जीतू सागर, पंकज जगत, खेमा सागर, अशोक बघेल, देवा महानंद, भगवान दीप, गौतम महानंद, हेमंत महानंद, मोहित बघेल, सुमित्रा सिक्का, दशमु तांडी, विशाल बाघ, प्रदीप नायक, सदाराम बेहरा, गंगाधर बघेल, संगीता दीदी, बबलू महानंद, अभय महानंद, सूरज महानंद आदि उपस्थित रहे।



