रायपुर। जवाहर नगर के प्राचीन श्रीराधा कृष्ण मंदिर में भगवान को 56 भोग लगाया गया। मुख्य पुजारी राजू महाराज ने बताया कि राधा अष्टमी के पावन प्रसंग पर प्रात: 8 बजे श्रीराधा रानी का दुग्धाभिषेक हुआ। प्रात: 11:30 बजे छप्पन भोग लगाकर महाआरती की गई। इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं ने 56 भोग भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।