तीजा नारी शक्ति और अखंड सौभाग्य का प्रतीक है: भीखमलाल देवांगन
वृंदावन हाल में देवांगन समाज का तीज मिलन, प्रदेश अध्यक्ष सहित समाज के वरिष्ठजन रहे मौजूद
रायपुर। देवांगन कल्याण समाज द्वारा तीज मिलन एवं महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन रायपुर के सिविल लाइन स्थित वृन्दावन हाल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पारंपरिक तीज पर्व को उत्साह के साथ मनाया।
समारोह की शुरुआत मां परमेश्वरी की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद समाज की महिलाओं द्वारा लोकगीत, फाग और पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। पूरा भवन तीज के उल्लास और उत्साह से सराबोर रहा।
इस अवसर पर समाज की उन महिलाओं का सम्मान किया गया जिन्होंने शिक्षा, समाज सेवा और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्हें शॉल, श्रीफल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवांगन समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन और धर्म प्रचार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष भीखम लाल देवांगन ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि – “तीजा नारी शक्ति और अखंड सौभाग्य का प्रतीक है। हमारी मातृशक्ति ही समाज की नींव है। महिला सम्मान से ही समाज आगे बढ़ेगा। देवांगन समाज हमेशा अपनी महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।”
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास विपणन संघ के अध्यक्ष भोजराज देवांगन ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ाते हैं। समाज के युवक-युवतियों को भी अपनी संस्कृति से जोड़ने का यह उत्तम माध्यम है।
इस अवसर पर समाज के प्रदेश पदाधिकारी महासचिव मुकेश देवांगन महामंत्री रवि देवांगन,महिला प्रदेश अध्यक्ष किरण देवांगन, दुर्गा देवांगन, मण्डल उपाध्यक्ष रामकुमार देवांगन, शिवकुमार देवांगन, नगर पालिका दुर्ग की सभापति कुलेश्वरी देवांगन, पदाधिकारी कौशल्या देवांगन मोनिका देवांगन दुलारी देवांगन, शकुंतला तरार प्रतिभा प्रदीप देवांगन के साथ महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष, जिलो के अध्यक्ष और पदाधिकारियों के साथ रायपुर के सभी मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल द्वारा किया गया और अंत में सभी ने सहभोज में प्रसाद ग्रहण किया।




