रायपुर। गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंघ सभा, गुरु नानक नगर-तेलीबांधा में मंगलवार, 22 सितंबर को धन-धन श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष कीर्तन समागम का आयोजन शाम 6:30 से 10 बजे तक किया जाएगा। इस विशेष दीवान में भाई हरिन्दर सिंह- निरवैर खालसा जत्था यू.के. और भाई गुरविन्दर सिंह- रूद्रपुर वाले साध-संगत को निहाल करेंगे। इस अवसर पर गुरु का लंगर लगातार संचालित किया जाएगा।



