छत्तीसगढ़ रायपुर

देशभक्ति के गीतों पर बच्चों का कल ग्रुप डांस

रायपुर। स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में संगीत संस्था ‘स्वरांजलि’ द्वारा रविवार, 16 अगस्त को शाम 7 बजे से गोविंद नगर, पंडरी स्थित रायपुर सिटी महाकालीबाड़ी एवं विश्वनाथ मंदिर परिसर में देशभक्ति के गीतों पर महाकालीबाड़ी विद्यामंदिर स्कूल के बच्चों द्वारा ग्रुप डांस का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष दिप्तेश तरुण चटर्जी व महासचिव गौतम मजूमदार ने बताया, इस कार्यक्रम में देश की सरहद पर तैनात भारतीय सेना के पांच जांबाज सैनिकों (सेवानिवृत्त) का सम्मान भी होगा।

About the author

मीडिया एमपीसीजी