देश

ब्रह्मपुर के नृत्य कलाकारों ने दी कुचिपुड़ी की अप्रतीम प्रस्तुति

आकर्षण का केंद्र रही दक्षिण भारतीय शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियां

11वें अखिल भारतीय तेलुगु सम्मेलन का भव्य शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया उद्घाटन देशभर से जुटे तेलुगु समाज के प्रतिनिधि

रायपुर। आंध्र एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय 11वें अखिल भारतीय तेलुगु सम्मेलन का आयोजन दो सोपानों में किया जा रहा है। प्रथम सोपान का विधिवत शुभारंभ शनिवार को मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रीबालाजी विद्या मंदिर, देवेंद्रनगर में किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में ब्रा-ओडिशा के कलाकारों ने कुचिपुड़ी नृत्य की पारंपरिक मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं शालेय छात्रों द्वारा दक्षिण भारतीय शास्त्रीय नृत्य की सुंदर आकर्षण का केंद्र रही।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय 11वें अखिल भारतीय तेलुगु सम्मेलन की प्रशंसा करते हुए एसोसिएशन को 50वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रायपुर से विशाखापत्तनम की दूरी सड़क निर्माण के कारण कम हुई है, जो तेलुगु भाषी लोगों के लिए सेतु का काम करेगा। व्यापार, उद्योग एवं शिक्षा में भी आंध्र वासियों का भरपूर योगदान है, जो छत्तीसगढ़ की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए सहायक है।

सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से तेलुगु भाषा, साहित्य एवं संस्कृति से जुड़े साहित्यकार, विद्वान, गणमान्य अतिथि एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। उद्बोधन व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के पश्चात तेलुगु भाषा, साहित्य एवं संस्कृति से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श एवं विद्वानों के संबोधन हुए।

समारोह में उपस्थित अतिथि गण

श्रीनिवास मद्दी (बे्रवरेज कॉरपोरेशन), मीनल चौबे (मेयर), पुरंदर मिश्रा (विधायक, रायपुर उत्तर), कुलदीप जुनेजा (पूर्व विधायक), आर. सुभाष राव, राष्ट्रेतारा तेलुगु समाख्या के अध्यक्ष आर. सुन्दर राव, हैदराबाद से आए मशहूर अभिनेता गौतम राजू, सुब्बाई शर्मा, संस्था के अध्यक्ष जी. स्वामी उपस्थित थे। वहीं प्रबंधन समिति के सदस्यों में वाई.सी. राव, पी. प्रसाद, टी. श्रीनिवास रेड्डी, जी. नागेश, टी. सुरेश, मोहन के नायडू, सी.सार्इं गोपाल, के. भानोज कुमार, वेंकट राव मारोती, के.वी. राव, टी. बाबु राव, हरी वल्लभ, के. वेंकट राव, संस्था के सदस्य के. रामकृष्णा, तिरुमल राव, महिला विंग्स के सदस्यगण, शाला की प्राचार्या डॉ. फ्रेंनी जय प्रकाश एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी