छत्तीसगढ़ डोंगरगांव राजनांदगांव

डोंगरगांव ब्रेकिंग : ग्रामीणों ने 3 सूत्रीय मांगो को लेकर किया चक्काजाम 

Written by Monu Soni

ग्रामीणों ने 3 सूत्रीय मांगो को लेकर किया चक्काजाम 

डोंगरगांव : चौकी छुरिया ग्राम मोहड चौराहे पर उग्र आंदोलन व चक्का जाम तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम बम्हनी भाठा के ग्राम वासियों के द्वारा तीन सूत्री मांग
1. माध्यमिक शाला भवन को डेंजर जोन घोषित किया गया है जिसके बदले नवीन शाला भवन की मांग
2. बम्हनी भाठा से आसरा सड़क जो की मुख्यमंत्री के द्वारा घोषणा किया गया था किंतु आज तक स्वीकृति नहीं हुई है उक्त मांग को लेकर|
3. डोंगरगांव सभी स्टेशन से ग्राम बम्हनी भाठा के लिए विद्युत सप्लाई किया जाता है किंतु बम्हनी भाठा डोंगरगांव का अंतिम छोर होने के कारण बार बार अघोषित बिजली कटौती किया जाता है जो की वर्तमान में समीप ग्राम आरसीटोला में सब स्टेशन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है वहां से बम्हनी भाठा को विद्युत प्रदाय किया जावे उक्त तीनों मांगों को लेकर चौकी से डोंगरगांव मुख्य मार्ग ग्राम मोहड़ में ग्रामीणों की उपस्थिति में चक्का जाम व आंदोलन किया गया जिसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि श्रीमती जागृति यादव जिला पंचायत सदस्य, श्री बीरेंद्र साहू जनपद सदस्य, श्री देवसिंग साहू सरपंच ग्राम पंचायत बम्हनी भाठा सहित ग्रामीणों की उपस्थिति में उक्त आंदोलन किया |

जिसमे SDM के समझाईश एवं मांग की पूर्ति करने के अस्वासन पश्चात समस्त ग्रामवासीयों द्वारा चक्कजाम ख़त्म किया गया | जिसमे SDM ने यथा संभव एवं जल्द से जल्द मांगे पूरी करने का अस्वासन दिया |

About the author

Monu Soni