आरंग छत्तीसगढ़ रायपुर

सुराजी गांव के सपने को साकार करेगी रीपा परियोजना: मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया

Written by Monu Soni

3891 लाख रूपये के विकास कार्यो का मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने किया लोकार्पण व भूमिपूजन

सुराजी गांव के सपने को साकार करेगी रीपा परियोजना: मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया

आरंग/30 सितंबर 2023/ नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया अपने विधानसभा क्षेत्र आरंग में लगातार दौरा कर जनसंर्पक कर रहें हैं। साथ ही साथ क्षेत्रवासियों को बड़े विकास कार्यों की सौगात भी दे रहें हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को मंत्री डॉ. डहरिया के द्वारा विस. क्षेत्र के ग्राम बनरसी, कोसरंगी, कोरासी एवं चोरभट्ठी में 38 करोड़ 91 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। जिसमें ग्राम बनरसी में 15 करोड़ के लागत से बनने वाले स्टाप डेम निर्माण कार्य, बनरसी आंतरिक मार्ग लंबाई 1.45 किमी. लागत 02 करोड़, पटेल समाज सामुदायिक भवन लागत 6.50 लाख, सतनामी समाज सामुदायिक भवन लागत 6.50 लाख, एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन लागत 25 लाख रूपये, कोसरंगी में कोसरंगी-फरहदा-खौली मार्ग लंबाई 9475 मीटर, लागत 1820 लाख, सतनामी समाज सामुदायिक भवन लागत 05 लाख, कोरासी में कोरासी बस्ती पुनिया बाईपास से पिरदा मार्ग लंबाई 800मीटर, लागत 113 लाख, एवं चोरभट्ठी में धीवर समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 05 लाख भूमिपूजन किया ।

उसी प्रकार कोसरंगी में महिला भवन लागत 05 लाख, धीवर समाज सामुदायिक भवन लागत 05 तथा कोरसंगी में रीपा परियोजना लागत 200 लाख के कार्यों का लोकार्पण किया। रीपा परियोजना (महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना) के लोकार्पण अवसर पर मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने सभा को सम्बोधित करते हुवे कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार के सुराजी गांव योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को सक्षम बनाने के लिये रीपा परियोजना की शुरूआत कि गई। राज्य सरकार इस योजना के माध्यम से महिलाओं को उनकी प्रतिभा के आधार पर रोजगार प्रदान कर रही है। तथा इस योजना से जुड़कर महिलाएं रोजगार ढूंढने के जगह रोजगार दे रही है।

रीपा योजना शुरू होने से ग्रामीण महिलाएं घर संभालने के साथ साथ अब उद्योग भी चला रही है। उक्त कार्यक्रम में प्रमख रूप से खिलेश्वर देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग, केशरी साहू सदस्य जिला पंचायत रायपुर एवं जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस रायपुर ग्रामीण, यादराम साहू जनपद सदस्य, प्रिती चन्द्रशेखर साहू जनपद सदस्य, पिंटू कर्रे जनपद सदस्य, नंदा साहू जोन अध्यक्ष, शिव साहू जोन अध्यक्ष, नंदू साहू, मोहन साहू उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस आरंग, खेलूराम साहू सरपंच, कमल सोनवानी, अवधराम साहू, लाखनलाल साहू, पुरन लाल साहू, शोभित साहू, दाऊलाल साहू, गोपाल पटेल, फनेश्वर पटेल, मनोज कुमार साहू, अरूण कुमार साहू, लखेश्वर साहू, राजेश मनहरे, एवन कुमार साहू, सत्यनारायण धीवर, कुलदीप वर्मा, रामेश्वरी साहू सरपंच, सत्तू बंजारे, तोषण सेन, राजकुमार दास सहित रीपा महिला समुह की सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

About the author

Monu Soni