श्री गणेश झांकियों का स्वागत कर पुरस्कृत किया
सहयोग गणेश फाउंडेशन ने किया पुरस्कृत
डोंगरगांव
श्री गणेश पर्व के उपलक्ष में नगर में विराजित श्री गणेश जी का अंतिम दिवस विभिन्न गणेश उत्सव समितियों द्वारा निकाले गए झांकियों का सहयोग फाउंडेशन डोंगरगांव द्वारा पुराना बस स्टैंड डोंगरगांव में पिछले पांच वर्षों से गणेश उत्सव समिति को पुरस्कृत करते आ रहे हैं आयोजन समिति के अध्यक्ष रोहित गुप्ता ने बताया है कि पुराना बस स्टैंड में गणेश उत्सव और झांकी विसर्जन प्रीतियोगिता का आयोजन किया गया था जिनमें समीप पंडाल लगाकर प्रत्येक समितियों का व झांकियों के माध्यम से विसर्जित होने निकले भगवान श्री गणेश जी का आरती उतारकर, फूलो की वर्षा कर व प्रत्येक समितियों को अभिनन्दन पत्र के साथ साथ प्रथम पुरस्कार 5001 रुपए महेन्द्र मानिकपुरी संतानू वैष्णव द्वारा दिया गया दूसरा पुरस्कार 3001 रुपए प्रशांत क्लाथ के द्वारा तथा तीसरा पुरस्कार 2001 लक मोबाइल द्वारा दिया गया इनके अलावा सभी समिति को एल आई सी अभिकर्ता दीना पटेल द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया गणेश विसर्जन कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रमुख रूप से भरत वर्मा, दिनेश गांधी, जागृति यदु, गुलशन हिरवानी ,दिनेश साहू, दिलीप साहू, टामेश्वर साहू ,थे संपूर्ण कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष रोहित गुप्ता ,चन्देश कुमार दयानंद ,राजेंद्र ,छोटू ,अमित साहनी, अभिलाष गुप्ता, आनंद, रवि सलामे ,असवनी पटौदी ,सौरभ जैन ,हरी के अलावा अन्य सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा

