देश

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर

रायपुर। वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ एवं अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ .दिनेश मिश्र 8 अक्टूबर का रायपुर से यूरोप प्रवास के लिए रवाना हुए। अपने इस प्रवास में वे बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड स्विट्जरलैंड, रोम जाएंगे।

जहां वे डायन के संदेह में महिला प्रताड़ना और मानव अधिकार विषय पर आयोजित व्याख्यान को संबोधित करने के अलावा सामाजिक कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे। डॉ. मिश्र के अनुसार महिला और मानवाधिकार हनन के कारणों में एक प्रमुख कारण अंधविश्वास और डायन के संदेह में प्रताड़ना भी है जो एशिया के देशों और अफ्रीका सहित अनेक देशों में जारी है।

About the author

मीडिया एमपीसीजी