रायपुर। काली माता सेवा समिति रायपुर द्वारा सनातन धर्म की आस्था एवं सेवा-भावना से प्रेरित होकर नवरात्रि के पावन पर्व पर रायपुर सेंट्रल जेल में लगभग 1300 बंदियों को फल वितरित किए गए। समिति के अध्यक्ष दीपक भारद्वाज (पोल्ले) ने बताया कि काली माता सेवा समिति का स्पष्ट संदेश है कि अपराध से घृणा होनी चाहिए, अपराधियों से नहीं। उन्होंने बताया कि समिति पहले भी कई बार जेल में बंद कैदियों को फल वितरित कर चुकी है। इस सेवा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक त्रिपाठी, गुड्डू, सुनील जग्गी, शैलेष तिवारी, राजू भाई तारवानी, रामकृष्ण धीवर उपस्थित थे।