रायपुर

कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य कामना को लेकर हुआ हनुमान चालीसा पाठ

रायपुर। कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अपील पर महाराष्ट्र मंडल के महिला केंद्रों में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसी क्रम में मंडल की ओर से संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के बच्चों ने भी उत्साह के साथ संगीतमय पाठ में सहभागिता निभाई। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक, योग और स्वास्थ्य समितियों की प्रभारी आस्था अभय काले ने बताया कि मंडल के चौबे कालोनी, टाटीबंध, सरोना, बूढ़ापारा, रोहिणीपुरम सहित अन्य केंद्रों में कैप्टन स्मित की स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर कई बार हनुमान चालीसा का एक साथ पाठ किया गया।

चौबे कॉलोनी केंद्र की महिलाओं ने भगिनी मंडल में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान मनीषा वरवंडकर, रोहिणी नेने, सुषमा आप्टे, अंजलि वैद्य, वनजा भावे, अक्षता पंडित, संगीता निमोणकर, गौरी क्षीरसागर, अंजलि मोहरील, अवंती अग्निहोत्री, बबिता बिठले, मालविका राजिमवाले, जयश्री गुलरवार, पुष्पा गोवर्धन, संध्या तुटकणे, आरती करंडे और डॉ. शुचिता देशमुख उपस्थित थीं। वहीं टाटीबंद केंद्र की महिलाओं ने स्थानीय गणेश मंदिर में चालीसा पाठ कर कैप्टन स्मित मच्छार के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान राजन भाटे, अंजलि खेर, कुंद्रा आतरे, वंदना आठले, लीना साठे और रेणुका देशमुख उपस्थित रहीं।

आस्था काले ने आगे बताया कि इसी तरह बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने बूढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर में एकत्रित होकर हनुमान चालीसा का 11 बार पाठ किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी के साथ स्थानीय नागरिक और मंडल के सदस्य अनघा करकशे, मनुजा काले, सुचिता काले, प्रणिता नलगुंड़वार, रीता लोखंडे अनेक भक्तों व सभासदों के साथ प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

सरोना केंद्र की महिलाओं ने वालफोर्ट सफायर के सोसायटी हाल में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान दिप्ती शिलेदार, प्रवीणा बापट, आरती ठोंबरे, रमा धारवाड़कर, मीना परदेशी, अलका मोडक, विभा पांडे, मीना नवरे, अनुश्री मोखलीवाले, सुरेखा पाठक, डॉ. अलका गोळे, वनजा भावे, नेहा किल्लेदार, प्रियंका बोरवणकर, शांति महाजन, डा. शुभांगी पाचघरे और जयश्री ढेंकणे उपस्थित रहीं। इसी तरह रोहिणीपुरम केंद्र की महिलाओं ने महाराष्ट्र मंडल में एकत्रित होकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान अचला मोहरीकर, अलका कुलकर्णी, अपर्णा जोशी, मंगला पुरणकर, चित्रा बलकी, राजश्री वैद्य, अनुभा साडेगांवकर, अपर्णा देशपांडे उपस्थित रहीं।

About the author

मीडिया एमपीसीजी