छत्तीसगढ़ रायपुर

अंतर्राष्ट्रीय महाकोशल फोटोग्राफी -तितलियों के रंग -कला प्रदर्शनी- 2026 उद्घाटित

रायपुर। महाकोशल कला परिषद, रायपुर, द्वारा अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर छठवीं अंतर्राष्ट्रीय महाकोशल फोटोग्राफी -तितलियों के रंग -कला प्रदर्शनी-2026 का  महाकोशल आर्ट गैलरी,नगरघड़ी चौक,रायपुर,  गोधुलि बेला में मुख्य अतिथि राजेश स्वर्णकार, राजनांदगांव, विशेष अतिथि  सुमनेश वत्स,   नीलम वर्मा, शिशिर दास, अखिलेश भारोस  ,गोकुल सोनी व डॉ डी पी क्वीटि द्वारा किया गया।

इस अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफी दिवस के इस आयोजन में  अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बाल, युवा, महिला व वरिष्ठ  फोटोग्राफरों ने तितलियों के विविध रंगों को ब्लेक एंड वाइट मोनोक्रोम, या रंगीन फोटोग्राफ में खींचा।

महाकोशल द्वारा गठित निर्णायक चयन समिति द्वारा चयनित फोटोग्राफ की ही प्रदर्शनी महाकोशल आर्ट गैलरी नगरघड़ी चौक रायपुर में आज उद्घाटित हुई।

इसमें सुमनेश वत्स,नीलम वर्मा, प्रीति श्रीवास्तव,बी एन शाह,विराज जोशी,अभय सिंह, सुबोध सुमानी, जिग्यास मोहता,हरमन सिंह शैंडो, विवेक सिंह,रिशीता देव, डॉ प्रवीण शर्मा, रोशन गोयल, सुदेश गाबा, अभिजीत श्रीवास्तव, डॉ डी पी क्वीटि, अंजलि मुले, सुभाष कुमारमानक देव, मंडल, राकेश जैन,बुनो सुषा,सुभाष पेरामबेरा,जेनिषका नीलेश चन्नावर,ममता शर्मा,अनुप सी आर,शास्वत गोपाल शुक्ल,के एल वर्मा, प्रदीप जैन, यामिनी राजपूत,कुसूम शर्मा, मनोज देवांगन, श्रेयांस अग्रवाल,मंजु घोष,समीर पंड्या,किन्सुक दास, आदि छायाकारों ने तितलियों के रंग लावण्यता को कैमरे में कैद किया है।

यह प्रदर्शनी 21अगस्त2026तक संध्या 5 बजें से 07बजे तक दर्शकों के अवलोकनार्थ निशुल्क खुली रहेगी।

About the author

मीडिया एमपीसीजी