छत्तीसगढ़

कसडोल -शक्ति स्वरूपा महिला कल्याण समिति का कसडोल में जनहित मांगों को लेकर शासन को सोपा ज्ञापन

Written by mediampcg

*शक्ति स्वरूपा महिला कल्याण समिति का कसडोल में जनहित मांगों को लेकर शासन को सोपा ज्ञापन*

सडोल शक्ति स्वरूप महिला कल्याण समिति कसडोल में ट्रैफिक लाइट ट्रैफिक पुलिस और स्पीड ब्रेकर लगाने को लेकर एसडीम तहसीलदार और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा


कसडोल नगर के मुख्य चौराहा गुरु घासीदास चौक और हडापारा चौक में बीते माह में दर्जन भर से ज्यादा लोगों ने सड़क हादसे में अपनी जान गवाही है गुरु घासीदास चौक में सड़क हादसे में पति-पत्नी को की दर्दनाक मौत ट्रक की ठोकर से हो गई थी l
मुख्य मार्ग गुरु घासीदास चौक एवं हंडापारा चौक में गति अवरोधक एवं सिग्नल लाइट नहीं है। जिसके चलते आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है ।जिस पर शक्ति स्वरूपा महिला कल्याण समिति ने शासन प्रशासन से गति अवरोधक एवं ट्रैफिक सिग्नल लगाने की मांग किया है समिति के अध्यक्ष वर्षा शर्मा ने कहा कि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो ।उसके बात उच्च अधिकारियों के पास गुहार लगाया जाएगा साथ ही जमीन पर उतरकर आम जनों की सुरक्षा के हीतो के तहत जमीनी लड़ाई भी की जाएगी शक्ति स्वरूप महिला कल्याण समिति के द्वारा गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा व कोरोना काल में जिनके माता-पिता की मृत्यु हुई है ।उसके बच्चे को निशुल्क शिक्षा भी दी जा रही है। संस्था के द्वारा स्कूल ड्रेस पुस्तक और कॉपी का वितरण किया जाता है ।संस्था के द्वारा गांव में जाकर आदिवासी बच्चों को काफी पुस्तक वितरण किया जाता है त्योहारों में गरीब बच्चों को कपड़ा फटाका और मिठाई देकर साथ में त्यौहार भी मनाया जाता है।

About the author

mediampcg