आरंग छत्तीसगढ़

रोजगार सृजन के लिये बिहान योजना की महिलाओं को शकुन शिवकुमार  डहरिया ने किया सम्मानित

Written by Monu Soni

रोजगार सृजन के लिये बिहान योजना की महिलाओं को शकुन शिवकुमार  डहरिया ने  किया सम्मानित

आरंग/ ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग एवं राजश्री सद्भावना समिति रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में ब्लाक मुख्यालय आरंग एवं नगर पंचायत समोदा में बिहान योजना की स्व सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन कर महिलाओं के जीवन आर्थिक सुधार लाने के लिये, शकुनशिवकुमार डहरिया अध्यक्ष राजश्री सद्भावना समिति रायपुर एवं सदस्य प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति, प्रभारी अजा. विभाग एवं प्रदेश महिला कांग्रेस के हाथों सम्मानित किया।

इस अवसर पर श्रीमती शकुन डहरिया ने सभा को सम्बोधित भी किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा की बिहान योजना के माध्यम से महिलाओं को खूद की एक नई पहचान बनाने में सफलता मिली है। स्व सहायता समुह की महिलाएं आज अपने घर में ही काम करके अपने आर्थिक स्थिति में सुधार लाकर स्वालंबी हुवे हैं। महिलाएं अपने घर परिवार को सम्हालने के साथ साथ छोटे छोटे उद्योग धंधे स्थापित कर विभिन्न प्रकार के सामाग्रियों का निर्माण कर रहें है। स्व सहायता समूह के द्वारा निर्मित सामान आज बड़े बड़े मालों में बिक रहें हैं।

गोबर से निर्मित दिवाली का दिया भी स्व. सहायता समूह की महिलाएं ही बना रहीं है। आगे उन्होंने बिहान योजना की स्व सहायता समूह की महिलाओं को उनके कार्यों के लिये बधाई देकर उनके कार्यों की प्रशंसा भी किये। कार्यक्रम को खिलेश्वर देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, द्वारिका साहू संचालक अपैक्स बैंक के द्वारा सम्बोधित किया एवं कार्यों को सराहा गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी आंरग, केशरीमोहन साहू जिला पंचायत सदस्य एवं जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस रायपुर ग्रामीण, भारती देवांगन अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी आरंग, दुर्गा राय जिला पंचायत सदस्य, चन्द्रशेखर चन्द्राकर अध्यक्ष नपा. आरंग, देवनाथ साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी आरंग, आजूराम वंशे पूर्व अध्यक्ष नपा. समोदा, संजय चेलक जनपद सदस्य, शिव साहू, रामकृत साहू, पूनमचंद साहू, नंदू साहू, योगेन्द्र साहू, कुलदीप वर्मा, मुरारी यादव पूर्व जनपद अध्यक्ष, मंजू चन्द्राकर अध्यक्ष महिला कांग्रेस आरंग शहर, शकुन चन्द्राकर उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस, चन्द्रकला साहू पूर्व अध्यक्ष नपा. आरंग, कुसुमलता साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य, रहमत उल्ला खान, नरसिंग साहू उपाध्यक्ष नपा. आरंग, राममोहन लोधी, गौरी बाई देवांगन, हिरेश चन्द्राकर, हेमलता लोधी, चम्मन कोशले, बिंदू कोशले, शांति बाई लोधी, अवध लोधी, खिलेश चेलक, लम्बोदर प्रसाद, हिरेश चन्द्राकर, प्रदुम्न शर्मा, उषा मानिकपुरी, जानकी साहू, निरा साहू, हेमलता साहू, अंजनी साहू, वेणू साहू, पूनम साहू, राधा साहू, विणा चक्रधारी, रोशनी साहू, सहित स्व सहायता समूह की लगभग 2000 महिलाएं उपस्थित थी।

About the author

Monu Soni