रायपुर

गुढ़ियारी रास गरबा में खुशी बोथरा डायमंड रिंग विजेता

रायपुर। गुढ़ियारी रास गरबा उत्सव समिति के गरबा उत्सव के अंतर्गत हुई विविध प्रतियोगिताओं में सोमवार को डायमंड रिंग की विजेता खुशी बोथरा रहीं। उत्सव समिति के अध्यक्ष विकास सेठिया ने अन्य विजेताओं के नामों की घोषणा की। किड्स कैटेगरी में साइकिल विजेता आरव अग्रवाल रहे। इसी कैटेगरी में त्रियम वर्मा विनर, शुभेच्छा वासनिक रनर अप और धारा साहू सेकंड रनर अप रहीं। मेल कैटेगरी में प्रवीण सिंह विनर, टोमेश तुरकर रनर अप और अमित देवानी सेकंड रनर अप रहे। इसके अलावा फीमेल कैटेगरी में रितिका अग्रवाल विनर, नेहा यादव रनर अप, भाविका शर्मा सेकंड रनर अप। कपल कैटेगरी में एम. यशवंत विनर, विकास वर्मा रनर अप, नेहा बत्रा सेकंड रनर अप। ग्रुप कैटेगरी में एस गरबा ग्रुप विनर, कोमल लहरी ग्रुप रनर अप व जय अंबे ग्रुप को सेकंड रनर अप का खिताब हासिल हुआ। समिति के अभिषेक अग्रवाल व शैलेश शर्मा ने बताया, सोमवार से प्रारंभ यह गुढ़ियारी रास गरबा उत्सव 19 अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें सभी आयु वर्ग के श्रद्धालु रात्रि 8 बजे से पारंपरिक रास गरबा का आनंद ले रहे हैं। चयनित विजेता प्रतिभागियों को हर दिन आकर्षक पुरस्कार इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण बना हुआ है। हर दिन प्रथम स्थान प्राप्त विजेता को डायमंड रिंग दी जा रही है। इस आयोजन में श्रीहनुमान मंदिर ट्रस्ट गुढ़ियारी का विशेष सहयोग प्राप्त है।

About the author

मीडिया एमपीसीजी