पद्मशाली समाज की महिलाओं ने की ‘मां बतुकम्मा’ की भक्ति
रायपुर। पद्मशाली समाज द्वारा रायपुर के पद्मशाली समाज भवन में ‘मां बतुकम्मा’ का कार्यक्रम 35 सालों के बाद फिर से शुरू हुआ। पद्मशाली समाज की आंध्रप्रदेश-तेलंगाना की अत्यंत पुरानी परंपरा के अनुसार इस आयोजन में मां बतुकम्मा के आसन को रंग-बिरंगे फूलों से सजाकर उस सजे हुए ऊंचे आसन पर माता को विराजमान किया गया। इसके पश्चात् महिलाओं द्वारा माता की परिक्रमा करते हुए महिलाओं द्वारा भजनों के साथ नृत्य करते हुए उमंगभरी भक्ति की गई।
अखिल भारत पदमशाली संघम हैदराबाद के राष्ट्रीय सचिव एवं रायपुर क्षेत्र पर पदमशाली समाज छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष गोपाल परसावार ने बताया, समाज की माता और बहनों का सपना था कि ऐसा आयोजन रायपुर में भी किया जाए, जिसे साकार करने का पूरा प्रयास किया गया।