रायपुर

आशीर्वाद भवन में नवरात्रि उत्सव ‘झणकारो’ की धूम

आशीर्वाद भवन में नवरात्रि उत्सव ‘झणकारो’ की धूम

रायपुर। श्रीलोहाणा महाजन, रायपुर द्वारा नवरात्रि पर आयोजित नौ दिवसीय ‘झणकारो 2026’
नवरात्रि उत्सव का शुभारंभ किया गया। मां अम्बे की आराधना, भक्ति और पारंपरिक रास-गरबा से सजा यह उत्सव 19 अक्टूबर तक चलेगा। समाज के अध्यक्ष किशनभाई मिरानी के नेतृत्व में आयोजित इस उत्सव का मुख्य आकर्षण पारंपरिक एवं भक्तिमय रास-गरबा है। इसमें समाज के सदस्य एवं परिवारजन पारंपरिक वेशभूषा में गरबा और रास की प्रस्तुतियों के माध्यम से गुजराती संस्कृति एवं नवरात्रि की धार्मिक परंपराओं की मनमोहक झलक प्रस्तुत कर रहे हैं।

About the author

मीडिया एमपीसीजी