रायपुर। कनिष्का फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा सुंदरनगर स्थित घरौंदा आश्रम में दिव्यांग बच्चों के साथ गरबा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस आयोजन में आश्रम की संस्थापिका मीना शर्मा एवं आश्रम के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गरबा की धुन पर बच्चों और संस्था की सदस्यों ने मिलकर नृत्य किया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से भर गया। इस अवसर पर फाउंडेशन अध्यक्ष खुशबू शर्मा के साथ नीतू सिंह, अन्नपूर्णा शर्मा, शुभांगी आप्टे, संध्या बडोले, लता लांजेवार, सारिका रंगारी, सुनीता मोदी, डॉली अमुले, गुनगुन शर्मा, लाडो शर्मा सहित संस्था की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने बच्चों के साथ गरबा कर आयोजन को यादगार बनाया।