रायपुर। अग्रसेवा सोसायटी रायपुर द्वारा गौसेवा एवं गौ संरक्षण के उद्देश्य से प्रारंभ की गई एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत गौ रक्षा वाहिनी एंबुलेंस का लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों अग्रसेन धाम छोकरानाला में किया गया। इस एंबुलेंस को गिरिराज सिंघानिया द्वारा गौसेवा कार्य के लिए प्रदान किया गया है। अग्रसेवा सोसायटी का मुख्य उद्देश्य निराश्रित, बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त गौमाताओं को समय पर सहायता, सुरक्षित परिवहन एवं उपचार उपलब्ध कराने में सहयोग करना है। इस अवसर पर अग्रसेवा सोसायटी के अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल समेत कार्यकारिणी सदस्य और अग्रसेवा गौशाला संचालन समिति अध्यक्ष अजय अग्रवाल, समिति के पदाधिकारी-सदस्य तथा समाज के गणमान्यजन उपस्थित थे।